top of page

गुप्त रोग

यौन या गुप्त रोग ऐसी समस्याएं हैं, जिनके बारे में दूसरों को बताने में लोग शर्माते या हिचकते हैं। लेकिन, यौन रोग होना बहुत ही सामान्य है। महिला और पुरुष दोनों इन रोगों से पीड़ित हो सकते हैं। 

ऐसा भी माना गया है कि तीन पुरुषों में से एक यौन रोगों से पीड़ित होता है। इसका इलाज भी आसानी से हो सकता है लेकिन उसके बारे में आपको पुरुषों के यौन (गुप्त) रोग के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।

लगभग 10 में से 1 पुरुष यौन समस्याओं का अनुभव करते हैं। पुरुषों की यौन समस्याएं जीवन के किसी भी समय हो सकती हैं, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ अधिक हो सकती हैं। अधिकांश यौन समस्याओं का इलाज किया जा सकता है – यदि आपको किसी भी प्रकार चिंताएं हैं तो एक अच्छे चिकित्सक से सलाह लें।

पुरुषों के गुप्त रोग के प्रकार

कई लोगों में यौन रोग होते हैं जो उम्र के बढ़ने पर सामान्य होते जाते हैं। पुरुषों में निम्नलिखित गुप्त रोग हो सकते हैं-

शीघ्रपतन – शीघ्रपतन भी पुरुषों कोई असामान्य बीमारी नहीं है। इस समस्या का सामना भी जीवन में पुरुष कभी न कभी करते हैं। कम उम्र के पुरुषों में यह समस्या अधिक देखी जा सकती है। इसका कोई निश्चित समय नहीं है कि सेक्स के दौरान वीर्यस्खलन कब होना चाहिए। लेकिन, शीघ्रपतन उसे कहा जाता है जब सम्भोग के कुछ देर या सेकंड्स में ही वीर्यस्खलन हो जाए। हालांकि, कभी- कभी ऐसा होना चिंता की बात नहीं है, लेकिन अगर ऐसा नियमित रूप से हो तो यह बड़ी समस्या हो सकती है।

सेक्स में रुचि कम होना – सेक्स में रूचि कम हो जाना या खो जाना भी बहुत सामान्य समस्या है। इसका कोई मुख्य कारण भी नहीं होता। पुरुषों की कामेच्छा रिश्ते के सुधरने, अच्छा स्वास्थ्य, फिटनेस या आराम आदि से बढ़ सकती है। लेकिन अपने पार्टनर के साथ रिश्ता अच्छा न होना, तनाव, अधिक काम या समस्याओं के कारण यह इच्छा कम हो सकती है। इस समस्या को दूर करने के लिए पार्टनर का प्यार और सहयोग होना आवश्यक है।

नपुंसकता – नपुंसकता का अर्थ है सम्भोग के लिए पर्याप्त इरेक्शन का न होना या इरेक्शन को बनाये रखने में समस्या। कई पुरुषों को जीवन में कभी न कभी यह समस्या अवश्य होती है। यह समस्या अधिक उम्र के पुरुषों में बेहद सामान्य है। इसके कारण शारीरिक और साइकोलॉजिकल दोनों हो सकते हैं। जैसे कोई बीमारी, अधिक उम्र, दवाईयां, तनाव आदि। इलाज से यह समस्या पूरी तरह तो ठीक नही होती, लेकिन कुछ उपचारों से रोगी में इतना इरेक्शन होता है कि वो सम्भोग कर सके।

टेस्टोस्टेरोन का कम होना – टेस्टोस्टेरोन एक हार्मोन है जो पुरुषों के यौन अंगों विकास करता है इसके साथ ही सेक्स की इच्छा को भी बढ़ाता है। टेस्टोस्टेरोन की मात्रा उम्र के बढ़ने के साथ कम हो जाती है। इनमे कमी के कुछ कारण हैं तनाव, नशे की लत, कोई बीमारी जैसे कैंसर, शरीर में आयरन की अधिक मात्रा आदि।

पुरुषों के गुप्त रोग के कारण

पुरुषों के यौन(गुप्त) रोग के कई कारण हो सकते हैं, जैसे उम्र का बढ़ना तनाव आदि। इन रोगों के कुछ कारण इस प्रकार हैं:

  1. हृदय रोग और अन्य दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याएं

  2. शारीरक कारण

  3. इलाज के साइड इफ़ेक्ट

  4. शुगर की बीमारी (डायबिटीज) 

  5. शराब का दुरूपयोग

  6. चिंता

  7. दवाओं का दुरूपयोग

  8. कुछ एंटीडेप्रेसेंट्स

  9. तनाव

  10. अवसाद

पुरुषों के गुप्त रोग के लक्षण क्या हैं?

अगर किसी पुरुष को इरेक्शन होने या इरेक्शन बनाये रखने में परेशानी हो तो यह नपुंसकता है जो यौन रोगों का लक्षण हो सकता है। अगर ऐसा हो तो अपने पार्टनर या डॉक्टर से सम्पर्क करें।

  • तनाव रहना या अपने पार्टनर के साथ संबंध बिगड़ना भी इसके लक्षण हो सकते हैं।

  • शीघ्रपतन या वीर्यस्खलन में देरी यौन रोग ही हैं।

  • वीर्य के न निकलने को ही गुप्त रोग का इशारा समझें और समय रहते इसका उपचार कराएं।

  • अगर सेक्स में रूचि न रहे और कामेच्छा कम हो तो यह भी यौन रोगों की तरफ एक संकेत है।

  • इरेक्शन का अधिक देर तक रहना यौन रोगों में एक आपातकालीन स्थिति है, जिसमें इलाज आवश्यक है। इस स्थिति में इलाज में देरी न करें।

कुछ मदद की जरूरत है? मुफ्त कॉल बुक करें।

हमसे मुफ्त में बात करो। आपकी पहचान हमारे साथ सुरक्षित है।

bottom of page